फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व प्रधान की 12 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 04 Apr 2023 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तालग्राम के रसूलाबाद में धार्मिक स्थल पर मवेशी का टुकड़ा फिकवाकर दंगा करवाने के आरोपी पूर्व प्रधान व गैंगस्टर तोताराम शर्मा पर प्रशासन का शिकंजा और कस गया है। प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर संपत्ति हासिल करने की पुष्टि हुई है। उसी के मद्देनजर सोमवार को प्रशासन ने 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। तालग्राम बस स्टाप मार्केट की दुकानों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले साल तालग्राम के रसूलाबाद स्थित एक धार्मिक स्थल में मवेशी का मांस मिलने से वहां दंगा भड़क गया था। कुछ दूसरे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई थी। दुकानों में आग लगा दी गई थी। पुलिस की जांच के दौरान इस पूरी वारदात के पीछे रसूलाबाद के पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा का नाम सामने आया था। उसके साथ साजिश और शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तोताराम शर्मा ने गिरफ्तारी से बचकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसी क्रम में जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला की अनुमति मिलने के बाद एसडीएम अशोक कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी, नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, फोर्स के साथ संपत्ति जब्त करने पहुंचे। नोटिस चस्पा कर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई और माइक से बाकायदा इसका ऐलान भी करवाया।

आठ जगह की संपत्ति जब्त हुई
लाउडस्पीकर से प्रचार करने के बाद सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने नगर पंचायत में दर्ज रजिस्टर संखा 134 दुकान जिसकी कीमत 70 लाख, गाटा संख्या 645 रकबा 525.25 वर्गमीटर कीमत दो करोड़, गाटा संख्या 20865 क्षेत्रफल 0.486 हेक्टेयर आईटीआई कॉलेज के पास कीमत तीन करोड़, गाटा संख्या 806 रकाब 0.081 हेक्टेयर इंदरगढ़ रोड ईंट भट्टा के पास कीमत एक करोड़, गाटा संख्या 2456 रकाब 44.89वर्ग मीटर प्लॉट बृजभूषण हजेला इंटर कॉलेज के पास कीमत 10 लाख, गाटा संख्या 274 रकबा 0.287 व गाटा 245 रकबा .045 हेक्टयर 45 लाख बैसापुर गांव में, गाटा 3454 रकबा 0.168 हेक्टयर कीमत 30 लाख और गाटा 4801 रकबा .0243 कीमत 50 लाख रुपये को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


15 दुकानों पर पड़े 21 ताले, युवकों ने फोड़े पटाखे
तालग्राम के बस स्टॉप के पास बनी मार्केट में 15 दुकानों व गोदाम को नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा ने 21 ताले डाल कर सील कर दी है। किराए पर लिए दुकानदार पहले ही खाली कर भाग गए थे। जिस समय प्रशासन की टीम अपनी कार्रवाई कर रही थी, उस दौरान पूर्व प्रधान के विरोधी खेमा से जुड़े युवकों ने पटाखे फोड़े। यह देखकर पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ा।


मास्टरमांइड को मिल चुका राष्ट्रपति पदक
फोटो: 22- हिस्ट्रीशीटर तोताराम शर्मा।
तालग्राम देहात पंचायत को अच्छे विकास कार्य कराने के लिए 2005 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। प्रधान के कार्यकाल में तोताराम शर्मा को राष्ट्रपति पदक मिला था। अब उसकी कारिस्तानी सामने आ रही है।

फोटो:25- जब्ती आदेश का लगा बोर्ड जिसमें गलत अंकित गाटा संख्या। संवाद

पूर्व प्रधान के संपत्ति जब्ती आदेश बोर्ड पढ़कर लोग भ्रमित
तालग्राम। हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान की अवैध संपत्ति जब्त की गई। कोई गाटा संख्या की जमीन जब्त हुई पर आदेश बोर्ड पर कोई गाटा संख्या दर्शाई गई। अब लगे आदेश बोर्ड को पढ़कर लोग असमंजस की स्थिति में हैं। पुलिस भूल से लिख जाने की जानकारी दे रही है।
हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा की आठ जगह अवैध संपत्ति जब्त हुई, जिसमें गाटा संख्या 654 क्षेत्रफल 525.25 वर्ग मीटर मार्केट दुकान को जब्त किया गया लेकिन इसका गाटा संख्या लगे आदेश बोर्ड में 645 दर्शाया गया जो गलत है। वहीं 1806 गाटा संख्या क्षेत्र फल 0.081 हेक्टयर इदरगढ़़ रोड़ भट्टा के पास उसको जब्त किया गया है। जबकि आदेश बोर्ड में गाटा संख्या 806 अंकित है जिसे लोग पढ़कर भ्रमित हो रहे हैं। लेखपाल अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से गाटा 654 और 1806 ही पुलिस को लिख दिए गए। बोर्ड में प्रिंटिंग के समय गलत लिख गए हैं। पुलिस भी जानकारी दे रही।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें