कन्नौज। गांव के पंचायत घर निर्माण कार्य के लिए टीले से मिट्टी खोद रहे मजदूर की दबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक साथी भी जख्मी हो गया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला सदर कोतवाली के डहलेपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में इन दिनों पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। इसके लिए गांव के ही कई मजदूर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मिट्टी लेने गए थे। एक टीला से मिट्टी खोदते समय वह धंस गया। उसमें सोनल बाबू (22) और सोनू दब गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को किसी तरह निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।आननफानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहीं पर इलाज के दौरान सोनल बाबू ने दम तोड़ दिया जबकि मोनू की हाथ की उंगली टूट गई। सोनल मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के हाजी शरीफ चौकी प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि डहलेपुर गांव में पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। उसके सोनल की तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।