फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर के रैंप की रेलिंग तोड़ी

Sat, 09 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिकंदरपुर निगोह के मजरा बढ़ैपुर स्थित बुद्ध विहार में बारात घर के लिए बनी रैंप की दोनों ओर की रेलिंग अराजकतत्वों ने तोड़ डाली, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी ने वर्ष 06-07 की विधायक निधि से इसका निर्माण कराने को दो सितंबर 06 को शिलान्यास किया था। इसके बनने के बाद बारात ठहरने को गांव वालों को काफी सहूलियत हो गई। बारात घर को विस और लोस चुनाव में मतदेय स्थल भी बनाया गया, जिससे दोनों ओर रेलिंग और विकलांगों के लिए रैंप का भी निर्माण कराया गया।

प्रधान पति बैराम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने एक ओर की रेलिंग गिरा दी और इसके बाद शुक्रवार रात फिर दूसरी रेलिंग गिरा दी। यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, रामप्रकाश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह शाक्य, डा. सुरेंद्र सिंह आदि ने कार्रवाई और रैंप की रेलिंग बनवाने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें