फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिकायत और आश्वासन के बाद भी समस्या का हल नहीं

Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के कासिफ अली सरायं निवासी महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से जलभराव और गदंगी की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए थे। आदेश किए हुए 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

दो साल से नरकीय जीवनयापन कर रहे कासिफ अली सरायं मोहल्ले के चार हजार लोग अब नगर पालिका प्रशासन की तानाशाही के आगे घुटने टेक चुके हैं। जिलाधिकारी के आदेश के दो दिन बाद भी पालिका कर्मी और अधिकारी मौके पर नहीं पंहुचे। ऐसे में मोहल्लेवासी गंदगी के बीच में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी वह लोग कई बार नगर पालिका आकर अधिकारियों से सड़कों पर भरे गंदे पानी, जगह-जगह जमा गंदगी के ढेर और नाला-नाली चोक होने की शिकायत कर चुके थे। इसके बाद भी निस्तारण नही हुआ। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी।
डीएम अपूर्वा दुबे ने नगरपालिका अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर आकर समस्या को देखना तक ठीक नही समझा। नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को पालिका कर्मियों को मौके पर जाकर समस्या हल करने को कहा था। अगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें