गांव की गली में भरा बरसात का पानी
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। गांव के रास्तों में जलभराव से परेशान अंदौआ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियां न बनने से दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने पानी निकासी भी बंद कर रखी है।
ग्रामीण पवन सिंह, पिंटू, बबली, इंद्रावती, बेचेलाल, ममता, सुमन, विमला, अमन, विनोद और विनय ने बताया कि सड़क को जोड़ने वाली गांव की मुख्य गली में बारिश भर जलभराव रहता है। कुछ लोगों ने पानी निकासी बंद कर दी है।
इससे बारिश होते ही गांव की गलियों में पानी भर जाता है। कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रधान लज्जावती का कहना है कि कुछ लोगों की परती जमीन से गली का पानी तालाब में पहुंचता था।
उन लोगाें ने पानी का निकास बंद कर दिया है। इससे समस्या हुई है। जल्द ही पानी निकास का इंतजाम किया जाएगा।