फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर अवैध कब्जा कर ढाबे व दुकानें संचालित कर रहे दुकानदारों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिए। सौरिख से लेकर तालग्राम तक सर्विस लेन पर 20 से अधिक दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सौरिख कट से तालग्राम कट के बीच सर्विस लेन के किनारे आसपास गांवों के ग्रामीणों ने अपनी गुमटियां रख ली थी। इस पर दुकानदार पान मसाला, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक, पेयजल की बिक्री किया करते थे। कुछ दुकानदारों चाय समोसे के साथ ढाबे चला रहे थे। एक्सप्रेस से गुजरने वाले लोग इन दुकानों के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर देते थे। सड़क के किनारे वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र दुबे व नायब तहसीलदार सौरभ यादव के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के साथ पुलिस बल व बुलडोजर देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानों में भरा सामान खाली करना शुरू दिया। उसके बाद टीम ने बुलडोजर चलवाकर सभी अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिए। साथ ही सभी अवैध अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि ग्रामीणों ने दोबारा अवैध कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें