फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आजमगढ़ प्रकरण में बंद रहे प्राइवेट स्कूल, गिरफ्तारी का विरोध

Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आजमगढ़ प्रकरण को लेकर प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार को विरोध जताया गया। बच्चों की छुट्टी कर दी गई। शिक्षक व दूसरे स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के संगठन की ओर से मंगलवार को जिले भर में स्कूल में बंदी का ऐलान किया गया था। इसके तहत बच्चों की छुट्टी करके शिक्षकों ने स्कूल में ही विरोध जताया। प्राइवेट स्कूल संचालकों की नाराजगी पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को लेकर रही। गिरफ्तारी का विरोध जताया गया। इसी के मद्देनजर शहर के सभी स्कूलों में बंदी रही।


08सीएचबीपी56: मौन रहकर छात्रा को श्रद्धांजलि देती सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की छात्राएं व कर्मचारी। संवाद

छिबरामऊ में भी जताया गया विरोध
छिबरामऊ। मंगलवार को नगर के सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में सीईओ विश्वास प्रधान की मौजूदगी में सभी शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा की मौत पर मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। इस घटना में पुलिस की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक को गिरफ्तार किए जाने पर रोष व्यक्त किया और विरोध स्वरूप सभी विद्यालय कर्मियों ने अपनी बाजुओं में काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें