फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे शिला फलकम

Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालयों में ही अब शिला फलकम लगाए जाएंगे। विकास खंड के सभी पंचायत सचिवों को पांच दिन के अंदर यह कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



खंड विकास कार्यालय में एडीओ पंचायत यशकरन सिंह व एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने विकास खंड की सभी 96 ग्राम पंचायतों में शिला फलकम लगवाने की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि विकास खंड की 93 ग्राम पंचायतों में शिला फलकम लगाने का कार्य पूरा हो चुका था। अभी तक ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर, पंचायत घर, चिह्नित किए गए तालाब के अलावा खेल मैदान में शिला फलकम लगाए गए थे। अब मिले निर्देशों के अनुसार शिला फलकम को ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालयों में ही लगाना होगा। इस पर आजादी से संबंधित उद्धरण के अलावा प्रधानमंत्री का संदेश व ग्राम पंचायत के शहीद का नाम या फिर श्रद्धांजलि संदेश लिखा जाएगा। इसके अलावा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 दीपक जलाए जाएंगे व 75 पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य को पांच दिन के अंदर पूरा करने के निर्देश सभी 13 पंचायत सचिवों को दिए गए हैं।

तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने सभी सचिवों को 12 अगस्त तक पंचायतों के विद्यालयों में शिला फलकम स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 13, 14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। नौ अगस्त को पंचायत सचिवालय, विद्यालय, सरकारी कार्यालयों पर मुट्ठी में माटी लेकर पंच प्रण लिया जाएगा और माटी कलश में डाली जाएगी। कलश पंचायत के सचिवालय में रखे जाएंगे, कलश यात्रा नहीं निकलेगी। 13, 14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन


-

हर घर लहराएगा का तिरंगा,

तालग्राम। पिछले साल की तरह इस साल भी डाक विभाग लोगों को मात्र 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए डाकघरों में तिरंगे की बिक्री शुरू की जा रही है। डाक विभाग के अधिकारी योजना का प्रचार प्रसार करने में भी लगे हुए हैं। ब्रिकी 14 अगस्त तक अलग काउंटर बना कर की जायगी, ताकि घर- घर तिरंगा पहुंच सके।

सरकार ने इस बार भी आजादी के जश्न पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को और भी बनाने के लिए पोस्टल डिपार्टमेंट को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि, राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पिछले साल भी भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के सहयोग में हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। फिर डाक विभाग ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया। अबकी बार भी डाक घरों में तिरंगा ब्रिकी व्यवस्था की गई है। तिरंगा 25 रुपये में उपलब्ध होगा। आनलाइन भी बुक कराया जा सकता है डाकिया आपको घर बैठे तिरंगा उपलब्ध कराएंगा। मुख्य डाक अधीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि तिरंगा की बिक्री के लिए सभी डाकघरों में अलग से काउंटर लगाए गए हैं। सभी पर अलग से कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी को लापरवाही न करने की हिदायत दी गई है। प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें