जेल निरीक्षण को पहुंचे कारागार मंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूबे के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने जिला जेल अनौगी का सोमवार को निरीक्षण किया। यहां अस्पताल, रसोई व बैरक का मुआयना किया। बंदियों से पूछताछ के बाद उन्होंने जेल प्रशासन को सभी बंदियों से बेहतर बर्ताव के निर्देश दिए। इसके अलावा जेल परिसर में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने की भी बात कही।
जिला अधीक्षक यूपी मिश्रा के साथ उन्होंने जेल की बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से पूछताछ की। अधिकांश बंदियों ने जेल प्रशासन पर बेहतर इलाज न कराने का आरोप लगाया। इससे मंत्री ने जेल में जल्द दो चिकित्सकों की तैनाती कराने के साथ बेहतर दवाओं का भंडार का आश्वासन दिया। वहीं हाल में ही जेल में बंदियों और जेल प्रशासन के बीच मारपीट की घटना के बारे में निष्पक्ष जांच की बात कही। कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।