फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपी चुनाव प्रचार सामग्री लेने उमड़े लोग

Sun, 22 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के दौरान छपी छपाई चुनाव प्रचार सामग्री बेंचने वालों को पैसे कमाने का मौका मिल गया है। छिबरामऊ से आकर सदर ब्लाक के बाहर फुटपाथ पर प्रचार सामग्री की दुकान सजाए शनि रावत ने बताया कि गांधी स्टाइल की टोपी, बिल्ला, झंडी, मतपत्र का नमूना, अंगौछा, स्टीकर, पोस्टर आदि सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन


वे लोग कानपुर से यह सामग्री लाकर यहां बेंच रहे हैं। सुबह से शाम तक दुकान पर ग्राहकों का आनाजाना लगा रहा। तिर्वा तहसील के उमरन गांव के गोविंद ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग बैलेट मतपत्र के नमूने की है। ज्यादातर प्रत्याशी इसके जरिए वोटरों को चुनाव चिन्ह पहचनवा रहे हैं, ताकि मतदान के दिन वोटर कोई गलती न करने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें