फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितताओं में प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 12 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता में प्राथमिक विद्यालय सराय कायम के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। जांच खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन को सौंपी है। जनपद औरैया के ग्राम सूखमपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सराय कायम के प्रधानाध्यापक शिवनंदन सिंह की शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय परौर (बालक) में किचन विस्तारीकरण का निर्माण उन्होंने नहीं कराया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय निवारी में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है, जबकि इनकी धनराशि आहरित की जा चुकी है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कराई तो दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की शिकायत को सही ठहराया गया। किचन और बिजली की धनराशि गबन के आरोप सही पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बीएसए ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन ओमप्रकाश वर्मा को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि सरकारी धन का दुरुपयोग और शिक्षा में कोताही बरतने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें