फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीआईओएस को नदारद मिले प्रधानाचार्य व शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तिर्वा रोड स्थित आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में बुधवार को छापा मारा। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य, एक सहायक अध्यापक व दो बाबू बिना सूचना अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने देखा कि मानव संपदा पोर्टल पर भी किसी का आवेदन नहीं था, इस पर तीनों को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे के जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने आदर्श शिक्षा शिक्षा सदन इंटर कॉलेज का अचानक निरीक्षण किया। छात्र स्कूल की यूनीफॉर्म में नहीं थे। इसके अलावा विद्यालय में एमडीएम भी बनता नहीं पाया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर्मचारियों के में प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव समेत तीन लोग अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान रसोईघर भी नहीं दिखाई पड़ा। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र पंजीकरण रजिस्टर मांगा वह भी नहीं दिखाया गया इससे पंजीकृत छात्रों की सही संख्या का पता नहीं चल सका। विद्यालय में एक नर्सरी स्कूल भी चलता मिला जिसका कोई पंजीकरण अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए। वहीं, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए दवा लेने आए थे, उसी दौरान डीआईओएस पहुंच गए थे। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर अनुपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक व लिपिकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें