फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 554 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 554 परिवारों को छत मिल जाएगी। इसके लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पंचायत सचिवों को दो दिन के अंदर सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड छिबरामऊ को 554 आवास का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को विकास खंड के अंतर्गत आने वाली 96 ग्राम पंचायतों में आवंटित कर दिया गया है। आवास पाने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन शुरु कर दिए हैं। विकास खंड में तैनात सभी 13 पंचायत सचिवों को सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत सचिव भी युद्धस्तर पर सत्यापन के कार्य में जुटे हैं। संयुक्त बीडीओ अरविंद राजपूत की निगरानी में सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संयुक्त बीडीओ अरविंद राजपूत ने बताया कि दो दिन में सत्यापन का कार्य पूरा न करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें