कन्नौज। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर होने लगे हैं। हड़ताल से तीसरे दिन भी कैश काउंटर नहीं खुले। कनेक्शनधारक बिल सही और जमा कराने आए, लेकिन हड़ताल के चलते वापस लौट गए।
उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष की अपील पर गुरुवार को भी बिजली कर्मियों ने आंदोलन जारी रखा। अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर कई दिनों से चल रहीं 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी की।
धरना देने वाले अभियंताओं व कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। बिजली कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, पहले की तरह पदोन्न्त, समय से वेतनमान दिया जाए। निजीकरण के आदेश वापस लिए जाएं। हड़ताल से विभागीय काफी काम प्रभावित हुआ। इस मौके पर शादाब अहमद, सूरज सोनी, रमेश मौर्या, संतराम, राजेश कुमार, कमलेश कुमार व राम कुमार आदि मौजूद रहे।