फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नहीं बढ़े दाम...कोल्ड स्टोरेज में ही सड़ रहा आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में आलू किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। दाम न बढ़ने से कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू सड़ने लगा है। व्यापारी खरीद नहीं कर रहे हैं जिससे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। निकासी पिछले साल के मुकाबले काफी कम हुई है।
विज्ञापन


जिले में कुल 197 शीतगृह हैं। इस वर्ष इन शीतगृहों में 16 लाख 98 हजार 252 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। किसानों ने महंगे बीज, खाद और सिंचाई कर फसल तैयार की और कर्ज लेकर शीतगृह में आलू रखवाया था। उम्मीद थी कि बाद में दाम बढ़ने पर मुनाफा होगा, लेकिन बाजार ने किसानों को धोखा दे दिया।
बाजार में आलू का भाव न मिलने से निकासी की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक महज 9 लाख 62 हजार 908 एमटी आलू की ही निकासी हो सकी है। यानी लगभग 7 लाख 35 हजार मीट्रिक टन आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज में पड़ा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों का कहना है कि पिछले साल इस समय तक 80 फीसदी से अधिक निकासी हो चुकी थी लेकिन इस साल 57 फीसदी ही निकासी हो पाई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कोल्ड का भाड़ा और बैंक का ब्याज बढ़ता जा रहा है लेकिन आलू का दाम लागत से भी कम है। 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भी व्यापारी खरीद को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कई किसानों ने आलू निकालना ही बंद कर दिया है। शीतगृह में पड़ा आलू अब अंकुरित होकर सड़ने लगा है। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने कहा कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक निकासी पूरी हो जाएगी। कहा कि इस बार आलू के दाम न बढ़ने से व्यापारियों ने आलू की खरीद कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें