फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर आठ व महामंत्री को तीन ने किया नामांकन

Tue, 15 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसएम कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर दलगत राजनीति का रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को अध्यक्ष पद पर आठ व महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे के करीब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. तौसीफ कुरैशी ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। कुछ देर बाद अपने प्रस्तावकों के साथ राजू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, अभिनय कुशवाहा, अंकुर वर्मा, रंजीत सिंह, विजय कुमार ने नामांकन पत्र भरा। महामंत्री पद के प्रत्याशी रचित गुप्ता, मो. सूफियान, सोमू सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार, प्राचार्य सुनीति मिश्रा, छात्रसंघ निर्वाचन प्रभारी डा. लालचंद्र शर्मा ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवाब सिंह गुट के समर्थकों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीलू यादव व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजू कटियार की अगुवाई में क्षेमकली मंदिर से जुलूस निकाला। जुलूस मिठाई गली होते हुए लाखन, तिराहा, चिरैयागंज, मकरंदनगर, कुतलूपुर, पीएसएम कालेज के पास खत्म हुआ। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नामांकन जूलूस में आए सभी छात्र नेताओं व समर्थकों का आभार जताया।
विज्ञापन


वीर सिंह गुट ने हरियाली मार्केट से नामांकन जुलूस उठाया। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। जुलूस पाल चौराहे होते हुए, कोतवाली, ग्वालमैदान, नगर पालिका, लाखन तिराहा, मकंरदनगर, चिरैयागंज होते हुए वापस हरियाली मार्केट पर खत्म हुआ। छात्र नेताओं ने जूलूस के दौरान लोगों से समर्थन की भी अपील की। तीसरे गुट का नामांकन जुलूस शेखपुरा मोहल्ले से उठा। इस जूलूस का नेतृत्व पूर्व महामंत्री सुनील यादव व नेम सिंह यादव ने किया।

इसके अलावा चौथे गुट ने भी भारी-भरकम जूलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाई। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी शहर में घूम-घूमकर जुलूस निकाला। उधर नामांकन जूलूसों के दौरान एक दूसरे के जुलूस आमने-सामने न हो, इसको लेकर पुलिस विभाग बेहद सतर्क रहा। कई जूलूसों को रोककर रखा गया। एक जूलूस निकल जाने के बाद दूसरे को आगे जाने की अनुमति दी गई।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
महाविद्यालय ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को ही नाम वापसी के लिए दो से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। तीन से चार की अवधि में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मो.तौसीफ कुरैशी ने हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्म तिथि में हेराफेरी पाई गई। जिस कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया। जांच के बाद अध्यक्ष पद के सात व महामंत्री पद के तीन पर्चे वैध पाए गए।

जेल से चुनाव की जानकारी ले रहे पूर्व अध्यक्ष
छात्रसंघ चुनाव में हमेशा एक गुट को बढ़-चढ़कर समर्थन देने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया इन दिनों जेल में बंद है। इसके बावजूद भी उनका गुट पूरी दमदारी से चुनाव के मैदान में हैं। सूत्रों के मुताबिक वह जेल से ही चुनाव संबंधी गतिविधियों जानकारियां ले रहे हैं। उनके समर्थक गुट के कई छात्र नेता उनसे जेल में मुलाकात करके उन्हें चुनाव की जानकारियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें