फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की शुरू हुईं तैयारियां

Sat, 31 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएन इंटर कालेज के हाल में एक नवंबर को उमर्दा विकास खंड के जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की होने जा रही मतगणना के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कालेज परिसर में बैरीकेडिंग कराई जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 778 उम्मीदवारों के लिए पास बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। उधर, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पीएसी के हवाले की गई है।
विज्ञापन


रविवार को डीएन इंटर कालेज में जिला पंचायत की छह सीटों के 132 उम्मीदवारों की मतगणना की जाएगी, जबकि क्षेत्र पंचायत की 145 सीटों के लिए 778 उम्मीदवारों की काउंटिंग होगी। यह काउंटिंग न्याय पंचायतवार शुरू होगी। उमर्दा के बीडीओ रामउदरेज यादव ने बताया कि काउंटिंग के लिए डीएन कालेज का विशाल हाल व पांच कमरे अधिग्रहीत किए गए हैं।

पूरे परिसर में बैरीकेडिंग शुरू करा दी गई है। हाल में भी बैरीकेडिंग कराई जा रही है। मतगणना के लिए 13 न्याय पंचायतों की गणना एक साथ शुरू होगी। इसके लिए 13-13 टेबल लगाई जा रही हैं। काउंटिंग के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


एक कर्मचारी अतिरिक्त रूप से हर टेबल पर मुहैया रहेगा। उन्होंने बताया कि काउंटिंग के दौरान जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के उन्हीं उम्मीदवारों अथवा एजेंटों को हाल में प्रवेश दिया जाएगा जिनकी काउंटिंग शुरू होगी। काउंटिंग टेबल से उम्मीदवारों अथवा एजेंटों की दूरी करीब तीन मीटर रखी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बताया कि क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों के पास बनना शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार अथवा उनके एजेंट किसी एक को ही पास दिया जा रहा है। पास बनाने के लिए एक दर्जन टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें