फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साल भर से तैयारियां फिर भी निरीक्षण में डीआईजी को मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कहते हैं कि इम्तिहान के डर से अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं और जब परीक्षक खुद कानपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरीश चंदर हों, तो तैयारी तो नंबर-वन होनी चाहिए थी। पुलिस कार्यालय में साल भर से झाड़ू-पोंछा और कागजों की सेटिंग चल रही थी लेकिन जब डीआईजी साहब ने धमक दी, तो सारी तैयारियों की पॉलिश उतर गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जैसे ही डीआईजी हरीश चंदर कार्यालय के अंदर दाखिल हुए, उनकी नजर सालों पुराने और बेतरतीब रखे फर्नीचर पर ठिठक गई। फाइलों के अंबार और पुराने ढर्रे के बैठने के इंतजाम को देख साहब का पारा चढ़ गया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह पुराना ढर्रा अब नहीं चलेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय को आधुनिक बनाया जाए और बैंकों की तर्ज पर सिस्टमेटिक केबिन तैयार किए जाएं, ताकि फरियादियों को भी सहूलियत हो और काम करने का माहौल भी प्रोफेशनल लगे। डीआईजी जब आंकिक शाखा की तरफ बढ़े तो देखा कि जिन फाइलों को सहेजने के दावे किए जा रहे थे, वे बंडलों में बंधी धूल फांक रही थीं। साल भर की सफाई शायद उन बंडलों तक नहीं पहुंच पाई थी। गंदगी और अव्यवस्था देख डीआईजी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद एसपी विनोद कुमार को सख्त हिदायत दी कि व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और सीओ ट्रैफिक डॉ. प्रियंका बाजपेयी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें