फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र में पांच बेड बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चे व मौजूद मां सहित अन्य स्टाफ। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को पांच बेड बढ़ाने का सुझाव दिया है। फिलहाल एनआरसी वार्ड में 10 बेड हैं। अति कुपोषित बच्चे बेड खाली न होने से भर्ती नहीं हो पाते हैं। एनआरसी वार्ड के पास बच्चों के लिए खेल स्थान बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कई परिवारों में माता-पिता दोनों के काम करने की वजह से बच्चे की समुचित देखभाल नहीं हो पाती। समय से खुराक नहीं मिल पाती है। वहीं कुछ परिवारों की हालत खस्ता होने से बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिल पाता है। इससे बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में पहुंच जाते हैं। वजन घटने के साथ इनमें चिड़चिड़ापन व कई बीमारियां लग जाती हैं।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अति कुपोषित बच्चों को लेकर समीक्षा की गई। एनआरसी वार्ड में 10 बेड हैं। अति कुपोषित श्रेणी में चिह्नित तमाम बच्चे बेड खाली न होने से भर्ती नहीं हो पाते हैं। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से निदेशालय को पांच बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। बच्चों के खेल स्थान के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही प्ले एरिया तैयार हो जाएगा। एनआरसी वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने सहित अन्य सामान है। उपयुक्त जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें