फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रांजल पहले ही प्रयास में बने आईएएस, खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के निवासी प्रांजल ने अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने देश के 987 सफल अभ्यर्थियों में 250वां स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सफलता से उनके परिजनों और नगर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रांजल नगर के विख्यात कवि अजित राय के 26 वर्षीय पुत्र हैं। उन्होंने महज एक वर्ष की तैयारी में यह कठिन परीक्षा पास की। इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में की। इसके बाद रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक किया। उन्होंने पहले बंगलुरू की एक संस्था में ढाई साल तक सॉफ्टवेयर अभियंता के रूप में काम किया। बाद में आयरलैंड में भी सॉफ्टवेयर अभियंता के पद पर सेवाएं दीं।
महामारी काल में पिता ने उन्हें आयरलैंड से वापस बुला लिया था। इसके बाद एक साल तक उन्होंने दिल्ली के एक केंद्र पर संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी की। प्रांजल को बचपन से ही कविता का शौक है और उनकी कई काव्य कृतियां प्रकाशित हुई हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन को देते हैं। साथ ही गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताते हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग जैसी कठिन परीक्षा में कोई दबाव महसूस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें