फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रधानों ने की चुनाव तिथियां घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय को सौंपा। प्रधानों ने चुनाव की तिथियों की घोषणा की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने बताया कि 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बावजूद भी चुनाव आयोग और प्रशासन ने तिथियों की घोषणा नहीं की है। जिस कारण इस अल्प समय अंतराल में प्रशासन के लिए चुनाव की तैयारियाें की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर होता जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन ने प्रशासन से मांग की कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। उसी प्रकार जिले में भी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाकर उसी क्षेत्र के प्रतिनिधियाें को ही यह दायित्व सौंपा जाए। इस दौरान जिला संयोजक ओपी तिवारी, मधु शाक्य, प्रमोद राजपूत, ग्रीश चंद्र राजपूतआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें