फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने प्रशासनिक समितियां बनाने के लिए सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते प्रधान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक समितियां गठन करने की मांग करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी राजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रधान ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रधानों ने मांग की, ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक समितियों के गठन की व्यवस्था है। इस व्यवस्था को मध्य प्रदेश सरकार शुरू कर चुकी है। प्रदेश की 59 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक समितियों का गठन कर कोरोना काल में पिछड़े विकास कार्यों को पूरा कराया जाए। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नया गठन होने तक कार्यवाहक व्यवस्था के लिए प्रधानों की अध्यक्षता में प्रशासनिक समितियों का गठन किया जाए। इस दौरान रामेंद्र सिंह, वंशमती, कुसुमा देवी, मुकेश कुमार, सुमन राठौर, सोबरन सिंह, मनोज सिंह, हरिओम राजपूत, जितेंद्र शाक्य, मीरा देवी, देवेंद्र सिंह यादव व सुरेंद्र सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें