फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: पात्रों-अपात्रों की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
आवासों की जांच करते नायब तहसीलदार सौरभ यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली ढाई लाख रुपये की धनराशि देने में की गई धांधली की जांच शुरू हो गई है। नगर के मोहल्ला कस्सावान में जांच टीम पहुंची तो पूरे नगर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में की जा रही धांधली की शिकायत नगर पालिका के सभासदों ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से की थी। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सौरभ यादव सहित तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। शनिवार को नायब तहसीलदार सौरभ यादव ने राजस्व टीम के साथ कस्सावान के 25 आवासों की जांच की। इस दौरान मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
नगर पालिका के एक हजार से अधिक लाभार्थियों की जांच के संबंध में नायब तहसीलदार सौरभ यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी लाभार्थियों की जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। सभासद रानू कुरैशी सहित कई सभासदों ने नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें