फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस चलाएगी अभियान

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काजी टोला में बैठक करते कांग्रेसी व मौजूद कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता दोहरे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस 15 नवंबर तक जिले में अभियान चलाएगी। लोगों को जागरूक करने के साथ ही सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को बताया जाएगा। इस बाबत कांग्रेसियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता दोहरे की अगुवाई में शहर के काजी टोला में बैठक हुई। यहां बताया कि पांच नवंबर से अभियान की शुरुआतकर दी गई है। पहले दिन बैठक में कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत छह व सात नवंबर को पर्चा वितरण किया जाएगा। यह कार्य ब्लाक, तहसील, कचहरी व कालेजों में किया जाएगा। आठ व नौ नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं जिला, वार्ड, शहर, ब्लाक स्तर पर की जाएंगी। 10 नवंबर को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन लेकर जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा।
11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम होंगे। महंगी शिक्षा, निजीकरण, बेरोजगारी के सवाल पर वार्ता की जाएगी। 12 व 13 नवंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई व अन्नदाता की चौपाल होगी। 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नेहरू के सपनों का भारत विषय पर सेमिनार होगा। 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, सभा के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव के अलावा जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, विजय मिश्रा, विवेक नारायण मिश्रा, बजरंग सिंह चौहान, एहसानुलहक, अरविंद दुबे, तारिक बसीर समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें