फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते अकबरपुर के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नेशनल हाईवे की जमीन को खाली करने के नोटिस के बाद अकबरपुर के ग्रामीणों में हड़कंप है। सोमवार को गांव के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुआवजे के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 1872 से पहले पूर्वजों ने मकान व दुकानें बनाई हैं। इन्हें वर्ष 1872 के नक्शे में देखा जा सकता है। उन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं किया है। इसके बाद भी भारत सरकार के नोटिस में सात दिन के अंदर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उन लोगों के पक्के मकान व दुकानें बनी हैं। मकान व दुकानों का मुआवजा दिलाया जाए। इस अवसर पर महेश दीक्षित, राजीव कुमार, संजीव कुमार, रामबाबू तिवारी, श्यामबाबू तिवारी, श्रीकांत तिवारी, सुरेश चंद्र चौरसिया, अवधेश कुमार, विनीत कुमार दुबे, इश्तियाक अली, मुश्ताक अली, गीतेश, धीरज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि एनएचएआई के लोगों के साथ वार्ता कर समस्या का उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।
नए बाईपास की मांग को लेकर लगाए पोस्टर
नगर में नए बाईपास की मांग को लेकर पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दुकानों और मकानों के स्वामी छिबरामऊ का विकास, नया बाईपास का पोस्टर और होर्डिंग लगाकर अपनी मांग आम जनता व अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह गौर, आलोक दुबे, मोहम्मद दाऊद, एसके पाल, राहुल दुबे एडवोकेट, प्रणव सक्सेना एडवोकेट, डॉ. रवि वर्मा, डॉ. अशोक तांवरे, गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित सभी लोगों ने नए बाईपास की मांग को लेकर पोस्टर अभियान शुरू किया है। लोगों का कहना है कि नगर का विध्वंस नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें