फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेहंदी प्रतियोगिता में प्राची, आरोही रही विजेता

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। नगर के नेहरू नर्सरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डिजाइनों की मेहंदी हाथों पर रचाई। निर्णायक मंडल ने छात्रा प्राची, आरोही को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक प्रधानाध्यापक विमल यादव को परिणाम घोषित करने में मशक्कत करनी पड़ी। सीनियर वर्ग में प्राची सिंह प्रथम, तान्या यादव द्वितीय, गुलिस्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में आरोही प्रथम, वंशिका द्वितीय, प्रतिभा पाल तृतीय स्थान मिला। प्रधानाध्यापक ने विजेता प्रतियोगिता को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वर्षा सेंगर, शिवांगी, श्रेया त्रिपाठी ,नागेंद्र यादव संगम प्रजापति, जूली, शिवांगी आदि शिक्षिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें