फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: माटी कला के कामगारों को मिलेगी बिजली की चॉक

Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला ग्रामोद्योग विभाग ओर से माटी कला के कामगारों को उनके काम को आसान करने के लिए टूलकिट दिया जाना है। उन्हें बिजली से चलने वाली किट उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से योजना चलाई जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में जिले से 30 आवेदकों का चयन होना है। मंगलवार को उनका साक्षात्कार लिया गया
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में हुए साक्षात्कार में कुल 53 आवेदक पहुंचे। उनमें से 30 को ही योजना का लाभ दिया जाना है। इसी के तहत सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार के दौरान आवेदकों से उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारी ली गई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि माटीकला बोर्ड की ओर से संचालित योजना के तहत जिले से 30 आवेदकों का चयन किया जाना है। इसके लिए यहां 53 लोगों ने आवेदन किया है। साक्षात्कार के दौरान 10 आवेदक गैर हाजिर रहे। 13 आवेदकों के आवेदन को कमेटी ने कमियां पाकर निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन 30 का चयन किया गया है, उनका नाम बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से टूलकिट आने पर चयनितों को बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें