फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: त्योहारों से पहले सुधरेगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के पावन पर्वों पर निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली निगम 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जिले में अनुरक्षण माह चलाने जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिले भर के सब-स्टेशनों, ट्रांसफॉर्मरों, और 33 व 11 केवी लाइनों की खामियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि गर्मी और मानसून के मौसम में अत्यधिक लोड व मौसम की मार के कारण वितरण प्रणाली में कई जगह खराबी आई है। त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कटौती या ट्रिपिंग की समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। अनुरक्षण माह में उपकेंद्रों के उपकरणों की ओवरहाॅलिंग और ट्रांसफार्मर की जांच होगी।
ढीले तारों को कसा जाएगा, जर्जर केबल बदले जाएंगे और लाइनों के आसपास फैली पेड़ों की टहनियों की छंटाई होगी। जिन क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आती है, वहां के कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए और उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देकर ही शटडाउन लिया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें