फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बकाएदारों से डेढ़ लाख वसूले

Sat, 26 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं 10 उपभोक्ताओं के बकाया कनेक्शन काटकर डेढ़ लाख रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन


एक्सईएन पी राम के निर्देश पर जेई दीपचंद्र व राजेश कुमार ने डिश कनेक्शन टीम के कर्मचारी अजीत के साथ लाखन चौराहा समेत कई अन्य मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। शेखाना निवासी शादिक हुसैन के निजी नलकूप चोरी की बिजली से चलता पाया गया। इस पर शादिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

एसडीओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है। वह पहले से ही मोहल्लों में पहुंचकर बिजली चोरी संबंधी गोपनीय सूचना एकत्र करेंगे। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर चोरी पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें