फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 24 घंटे से बत्ती गुल, बदला जाएगा ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन में रविवार को फॉल्ट के बाद पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर में भी खराबी आ गई। इसके चलते हरी नगर फीडर से जुड़े बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बत्ती 24 घंटे से गुल है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान 33केवी की मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया। उपकेंद्र की जांच के दौरान मुख्य ट्रांसफार्मर में भी खराबी सामने आई। कर्मचारियों ने मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए रविवार सुबह 30 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल की गई।
इस दौरान लोगों ने पेयजल और दैनिक जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम किया। इसके बाद दोबारा बिजली गुल हो गई। लंबे समय से आपूर्ति बाधित होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। पेयजल की समस्या के साथ घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर में इंटरनल फॉल्ट आया है। कर्मचारियों ने उसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन अब मरम्मत संभव नहीं है। ट्रांसफाॅर्मर बदला जाएगा। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर नए ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें