फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल जला, अंधेरे में रहे हसेरन क्षेत्र के 114 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। छिबरामऊ स्थित 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन से हसेरन विद्युत उपकेंद्र को सप्लाई देने वाला केबल जलने से इलाके के लगभग 114 गांव अंधेरे में रहे। बिजली न आने से सिंचाई कार्य भी ठप हो गया। किसान समस्या जानने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों को फोन लगाते रहे। किसी भी अधिकारी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग सात बजे 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन पर हसेरन उपकेंद्र को सप्लाई देने वाला केबल तेज धमाके के साथ जल गया। इससे आग लग गई। केबल में आग लगते ही हसेरन उपकेंद्र से जुड़े शेरपुर, राजपुर, हसेरन फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े नादेमऊ, शेरपुर, मधुपुरी, खरगपुर, बिलंदपुर, ढका पुरवा, मलिकपुर, दानपुर सहित लगभग 114 गांवों की बिजली गुल हो गई। रातभर किसान बिजली आने का इंतजार करते रहे।
सुबह जेई संतकुमार ने कर्मचारियों की टीम के साथ 220 केवीए स्टेशन पहुंचकर जले केबल की मरम्मत कराई। दोपहर लगभग 1:50 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई।
दूसरी तरफ बिजली न आने से सिंचाई कार्य पूरी तरह से ठप रहा। किसानों ने कई बार बिजली कर्मियों को फोन किए। इन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अघोषित बिजली कटौती व बिजली कर्मियों की कार्यप्रणाली से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

आज शिफ्ट होगा 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर
छिबरामऊ स्थित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर लगे 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस संबंध में एसएसओ ने बताया कि अगर ओवरलोड की समस्या उत्पन्न न हुई तो नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें