फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच घंटे बत्ती गुल, गर्मी से लोग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जंपर उड़ने से क्षेत्र के 30 गांवों की बिजली शुक्रवार कीरात गुल हो गई। विद्युतकर्मी मरम्मत का कार्य जुटे रहे। देररात एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सदर तहसील के मोचीपुर स्थित उपकेंद्र से क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों की आपूर्ति दी जाती है। रात आठ बजे ठठिया के सिमुआंपुर गांव के पास तार टूटकर जंपर कर गिरा। इससे जंपर उड़ गया और बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मी देररात तक फाल्ट तलाशते रहे। रात 12 बजे तक विद्युत कर्मी मरम्मत का कार्य में लगे रहे। इसके बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई। जेई महावीर ने बताया कि जंपर उड़ने की वजह से बिजली गुल हो गई थी। जिसे रात में ही विद्युत टीम के साथ जाकर मरम्मत का कार्य कराते हुए आपूर्ति बहाल कर दी गई।

-
शेड्यूल न होने से ग्रामीण रहते परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई शेड्यूल नहीं निर्धारित किया गया है। वर्षा और गर्मी के समय बिजली की अधिक कटौती हो जाती है।शेड्यूल के अनुसार ही विद्युत आपूर्ति दी जाए। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें