फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साधू भेष में आकर पानी मांगकर महिला को किया बेहोश, जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। साधु भेष में आकर एक युवक ने महिला से पहले एक रुपये की मांग की। मना करने पर उसने पानी मांगा। महिला ने जैसे ही उसे पानी पिलाया और ग्लास वापस लेते ही बेहोश हो गई। इसी दौरान युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स निकालकर भाग गया। जेवर की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी भानू श्रीवास्तव तेरारब्बू के मजरा धमियामऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सुबह साढ़े नौ बजे वह केंद्र पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। तभी एक अज्ञात युवक साधु के भेष में उनके दरवाजे पर पहुंचा और एक रुपये की मांग की। महिला ने रुपये देने से मना किया तो युवक ने पानी मांगा। भानू ने ग्लास में पानी भरकर उसे दे दिया।
महिला ने बताया कि साधु ने पानी पीकर जैसे ही ग्लास वापस किया, उन्हें होश नहीं रहा। इसी दौरान आरोपी उनके गले से मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स निकालकर भाग गया। कुछ देर बाद होश में आने पर महिला ने जेवर गायब देखे तो पुलिस को सूचना दी। महिला ने कोतवाली शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साधु सीसीटीवी में कैद हो गया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें