फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे सहित 19 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण के भय के बीच मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। घरों के साथ ही अस्पतालों में भी मौत हो रही हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। रविवार रात से सोमवार को पूर्व विधायक के बेटे सहित 19 लोगों की मौत हो गई। यह जुकाम, बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

हाथिन निवासी पूर्व विधायक कोतवाल सिंह भदौरिया के 70 वर्षीय पुत्र उमेश भदौरिया सांस की बीमारी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। नगर के मोहल्ला सराफान निवासी 52 वर्षीय डॉ. आशीष दुबे कई दिन से बीमार थे। इनका निधन हो गया। नगर के चिकित्सक डॉ. गणेश चतुर्वेदी की 97 वर्षीय मां सुशीला देवी की खांसी, जुकाम व सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई। मोहल्ला बनवारी निवासी उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के नगर सह कोषाध्यक्ष 35 वर्षीय चंदन वर्मा का बीमारी से निधन हो गया। मोहल्ला भैनपुरा निवासी 70 वर्षीय दयाराम शर्मा की खांसी, जुकाम व बुखार के चलते रात में मौत हो गई।
वहीं ग्राम सैंसारपुर निवासी 45 वर्षीय शिक्षामित्र सतेंद्र कुमार दुबे की सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई। ग्राम खुबरियापुर निवासी 38 वर्षीय फूलमती की जुकाम, बुखार व सांस की बीमारी के चलते घर पर ही मौत हो गई। हाथिन निवासी 65 वर्षीय सरला देवी सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हाथिन निवासी रामप्रकाश सिंह की 65 वर्षीय पत्नी विट्टो देवी भी सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। इसी गांव की 70 वर्षीय रमा देवी की खांसी, जुकाम व बुखार के चलते मौत हो गई। सराय सुंदर निवासी 49 वर्षीय मुन्नी देवी व 11 वर्षीय रिया की बुखार, खांसी व सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार तिर्वा रोड सौरिख निवासी 64 वर्षीय सरदार महेंद्र सिंह व मोहल्ला ज्ञानोदय नगर निवासी 62 वर्षीय सत्य कुमार राठौर की सांस की बीमारी के चलते घर पर ही मौत हो गई। ग्राम बहादुरपुर मझिगवां निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक महेंद्र पाल सिंह जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित थे। बीती रात सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन तिर्वा मेडिकल कालेज ले गए। यहां भर्ती नहीं किया गया। उपचार के लिए परिजन फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेजके पूर्व प्रबंधक विमल शुक्ला के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण कई दिनों से कानपुर में उपचार चल रहा था। यहां मौत हो गई। वहीं शास्त्री नगर निवासी 48 वर्षीय प्रभा शुक्ला पत्नी अवधेश शुक्ला तथा 65 वर्षीय श्यामली देवी शुक्ला पत्नी प्रेमदत्त शुक्ला की सांस की बीमारी व खांसी जुकाम के चलते मौत हो गई। ग्राम जगतपुर निवासी 65 वर्षीय नरेंद्र सिंह का सांस की बीमारी के चलते घर पर निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें