शासन से 16 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर लंबा पैंटून पुल बनना प्रस्तावित हुआ है। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम अरुण कुमार ने बताया कि शासन को कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल निर्माण से कृषि से लेकर व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
हरदोई जाना होगा आसान
चियासर घाट के आसपास के गांव मधवापुर, गुरूजपुर, अंबरपुर समेत लालपुर के लोग अभी हरदोई नाव से या फिर कुसुमखोर पुल से होते हुए करीब 70 किलोमीटर की दूर तय कर हरदोई सवायजपुर पहुंचते है। पुल बनने से अब 28 किलोमीटर हरदोई का सवायजपुर कस्बा रह जाएगा। इससे हरदोई, फर्रुखाबाद और जलालाबाद, हुल्लापुर पहुंचने में आसानी रहेगी।