फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक में दूर होगी टीचरों की कमी

Sun, 18 Jan 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में रविवार को प्रदेश के आधा दर्जन मंत्रियों का जमावड़ा लगा। यहां मौजूद माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आलोक शाक्य, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दीप पाल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल, आगरा खंड के स्नातक विधायक असीम यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील साजन मीडिया से रूबरू हुए।
विज्ञापन


इस दौरान प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के हर जिले में पॉलीटेकिभनक व इंजीनियरिंग कालेज खोले जा रहे हैं। तिर्वा के राजकीय पालीटेक्निक में शिक्षकों की कमी पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षकों की भर्ती का अभियान चल रहा है।

स्नातक विधायक असीम यादव व सुनील साजन ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया गया है। नोएडा से बलिया तक 350 किलोमीटर एक्सप्रेस वे इसका ताजा उदाहरण है। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव सपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दीपपाल ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


इतनी योजनाएं अन्य किसी शासन में नहीं शुरु हुई। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य रामऔतार यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य कंचन कनौजिया, सपा नेता रामनरेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, अंशुल गुप्ता, इंद्रेश यादव, शरद यादव, इंजीनियर अनिल पाल सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें