फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाई रही जहरीली धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में पूरे दिन जहरीली धुंध छाई रही। इससे लोग परेशान रहे। अस्थमा के रोगियों को काफी दिक्कत रही। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोग अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलते दिखे।

विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन आसमान में धुंध छाए रहने से लोगों की आंखों में जलन होती रही। सुबह लोगों को लगा कि बादल होने से कोहरा छाया हुआ है। बाद में जानकार लोगों ने बताया कि दिल्ली और कानपुर सहित अन्य शहरों में प्रदूषण के कारण इसी तरह की धुंध छाई है। इससे लोग परेशान हैं। सांस लेने में लोगों को दिक्कत हो रही है। दिनेश कुमार का कहना कि पिछले चार दिनों से यह स्थिति है।

डॉ. वीके शुक्ला का कहना है कि यह सब प्रदूषण के कारण हो रहा है। लोग खेतों और गांव में कूड़ा जला रहे हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा है। इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। आंखों के रोग भी हो सकते हैं। बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे। आंखों में पानी के छींटे मारते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें