फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मासूम की मौत, परिजनों ने युवक पर तंत्र विद्या से हत्या का आरोप लगाया

Wed, 10 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। मासूम की मौत पर परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर तंत्र विद्या से हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव युवक के घर के बाहर रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी भेजकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नजरा पुर गांव निवासी महेंद्र ने बताया चार माह का पुत्र कार्तिक की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक पर तंत्र विद्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसी की तंत्र विद्या से ही मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने शव को युवक के घर के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया ओर शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें