फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की समस्या को लेकर सपा करेगी धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कुशलपुर में रविवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि खाद की समस्या को लेकर सहकारी समितियों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में किसी सहकारी समिति पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इसके लिए समाजवादी पार्टी जल्द सहकारी समितियों पर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में लगातार गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा और लोग मर रहे है। अस्पताल में दवा तक नहीं मिल रही है।
सम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव व बंटी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजेश प्रजापति, प्रदीप शर्मा, बृजपाल सिंह, पंकज यादव, सुनील कुमार, बालक राम प्रजापति, सुनील सागर, मनजीत शर्मा, आलोक यादव, आफाक खान, अंकुर सिंह यादव, भोला यादव, सत्यवीर कठेरिया व गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें