फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव, घर-घर भाजपा की रीति, नीति पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा के जिला कार्यसमिति की प्रशिक्षण बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर हुई। तीन सत्रों में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। अनुशासित कार्यकर्ता राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए संकल्पित रहते हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा की रीति-नीति को पहुंचाएं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी उदयन पालीवाल ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में 14 जिलों में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। इसमें औरैया भी शामिल है, ये हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हो पाया है। समापन सत्र पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि 2022 के चुनाव को देखते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी ईमानदारी निष्ठा और समर्पण भाव से मंडल और क्षेत्र में सम्पन्न कराएं। पूर्व की सरकारों में भेदभावपूर्ण नीति के चलते जिन क्षेत्रों का नही हुआ है, हमको ऐसे क्षेत्र को चिह्नित कर सर्वांगीण विकास कराना है।
संचालन महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने किया। पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत, केशव दास टंडन, वीरेंद्र द्विवेदी, अविनाश द्विवेदी, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, वीर सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, अजय वर्मा, उदय नारायण तिवारी, रामवीर कठेरिया, हरिबक्श सिंह, सौरभ कटियार, जीतू तिवारी, रेखा त्रिपाठी, रामशंकर सिंह लोधी, संजय दुबे, शिवकुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें