फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई

विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते नवाब सिंह और अन्य सपाई। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर दी। प्रशासन के इशारे पर भाजपाइयों ने जो किया वह किसी से छुपा नहीं है। राजनीति में जो होता है, उसकी नजीर बन जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को सौरिख रोड स्थिल सलोवा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि भूमि विकास बैंक के चुनाव में छिबरामऊ के प्रत्याशी बाबा रामप्रकाश यादव 40-50 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। सहकारिता में उनका पर्चा खारिज कर दिया गया।
तिर्वा में भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा विधायक खड़े होकर पर्ची फाड़ रहे थे और पुलिस भाजपा के एजेंट के रुप में कार्य कर रही थी। देश को रंग, धर्म व जाति के नाम पर बांटने की राजनीति तो भाजपा ही करती है।
विज्ञापन

चुनाव में भगवा रंग की पर्ची वालों को ही मतदान करने दिया गया। भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर भी कब्जा करना चाहती है। उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रेसवार्ता में बाबा रामप्रकाश यादव, योगेंद्र सिंह यादव, रानू कुरैशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें