कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्र की समस्या का निस्तारण करने के लिए हर शुक्रवार को चौपाल लगाने का आदेश है। नगर निकाय चुनाव के दौरान लगी आदर्श आचार संहिता की वजह से रोक लगी थी। अब आचार संहिता खत्म हो गई है। इसके बावजूद कई ब्लॉकों में इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। कुछ जगहों पर सिर्फ लकीर ही पीट दी गई। सदर ब्लॉक के दो गांव में आयोजन जरूर हुआ।
सदर ब्लाक के मढ़हारपुर और सौंसरी में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। मढ़हारपुर में बीडीओ अमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में दो शिकायतें पहुंचीं, जिसका ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। यहां सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुभाष यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पाठक, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण तस्लीम, ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार, ग्राम प्रधान नसीम खान, ग्राम रोजगार सेवक शावान खान और पंचायत सहायक शावन अहमद आदि मौजूद रहे। इसी तरह सौंसरी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। यहां बीडीओ के साथ सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुभाष यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पाठक, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण तस्लीम, ग्राम पंचायत सचिव नसीबुद्दीन, ग्राम प्रधान जयदेवी और पंचायत सहायक रजनी देवी मौजूद रहीं।
-
छिबरामऊ के दो गांव में लगी चौपाल, सुनी समस्या
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम बेहटा खास में संयुक्त बीडीओ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दो ग्रामीणों ने आवास दिलाने की मांग की। ग्रामीणों को जांच कर आवास देने का आश्वासन दिया गया। अफसरों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह, पंचायत सचिव संजीव कुमार, मनीष श्रीवास्तव व कविता अल्पुरिया मौजूद रहीं। वहीं ग्राम त्यौर में एडीओ समाज कल्याण यशकरन सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें दो ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र से राशन न मिलने, तीन ने आवास की मांग, एक ग्रामीण ने आवास की तीसरी किश्त न आने, हैंड़पंप रिबोर व मरम्मत व शौचालय की मांग की। जिनका शीघ्र निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान पंचायत सचिव राकेश चंद्र, प्रधान पति अमर पाल सिंह सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारी कर रहे ट्रेनिंग, चौपाल लगाना गए भूले
तिर्वा। ब्लॉक में चौपाल का आयोजन नहीं हो सका। दूसरे ब्लॉकों की तर्ज पर उमर्दा ब्लॉक में दो ग्राम सभाओं में चौपाल का आयोजन होना था। जिम्मेदार अधिकारियों के ट्रेनिंग पर होने के कारण चौपाल का आयोजन नहीं हुआ। इस संबंध में बीडीओ दयाराम यादव ने बताया कि वह ट्रेनिंग पर हैं। मामले की जानकारी नहीं है। सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग चल रही है। मामले की जानकारी नहीं है। बीडीओ जिला पंचायत राम अयोध्या प्रसाद ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया।