फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव में 12 दिन पहले चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नुनारी गांव में चार नवंबर की रात अशोक के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 13,500 रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद मकान मालिक अशोक ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान कस्बे के अशोक नगर निवासी गोपाल और राजू नाम के दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नकदी और चोरी किए गए आभूषण बरामद किए।कहा कि आरोपियों को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें