तालग्राम। गर्भवती के जान देने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा में गर्भवती का शव गुरुवार को कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला था। पिता कन्नौज के गांव बरौली निवासी रामभरोसे शर्मा ने पुत्री की मौत के मामले में तहरीर देकर पति अनोज शर्मा, ससुर बाबूराम, सास केशवती, ननद फूलमती पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार को उप निरीक्षक ज्योति गौर ने सिपाही गबरुद्दीन, अनूप दत्त के साथ मुखबिर की सूचना पर कांशीराम कालोनी के पास से आरोपी अनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।