फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के संगम का हुआ आगाज, संतों पर बरसे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कथा पंडाल में संतों के स्वागत में बरसती स्नेह में डूबी गुलाल के फूलों की पंखुड़ियां, सुसज्जित वेद मंत्रों की स्वर लहरी से गूंजा वातावरण। सिर पर कलश लेकर निकली महिलाओं की टोली, हर चेहरे पर भक्तिभाव का नजारा शनिवार को मानीमऊ के ऋषिनगर स्थित आनंदेशवर धाम आश्रम में देखने को मिला।
विज्ञापन

मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मानीमऊ के आनंदेश्वर धाम आश्रम में 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण, रासलीला एवं संत महामहोत्सव का शुभारंभ शनिवार को संतों की मौजूदगी के बीच हुआ। जैसे ही स्वामी प्रकाशानंद के साथ कथा पंडाल में संतों के चरण रज पड़े तो आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इसके बाद कलश यात्रा भी निकाली गई। आचार्य कमलेश अवस्थी की निगरानी में आचार्यों की मंडली ने विधि-विधान से वेदी और पंचाग का पूजन किया। इस दौरान प्रभात त्रिपाठी, दिलीप सैनी, ब्रजेश द्विवेदी, अनिल दुबे, ब्रजकिशोर, शरद त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, मनोज शुक्ला आदि रहे।
---------------
आज से श्रीमद्भागवत कथा होगी
आश्रम के पीठाधीश्वर कौशल महाराज ने बताया कि रविवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा का रसपान कराने के लिए गोवर्धन मथुरा के अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता धनवंतरी महाराज पधार रहे हैं। 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक दोपहर एक से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन कथा का प्रवचन होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर बजे तक यज्ञ चलेगा। यज्ञ पूर्णाहुति व भंडारा छह नवंबर को होगा। इसी दिन धनुष यज्ञ भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चार नवंबर को होगा बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार
चार नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें