फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख लुट गए, पुलिस ने अब तक नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। युवक से आठ लाख रुपये लूटने के मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। युवक कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के जलखरिया गांव निवासी जयसिंह पुत्र खुशीराम ने बताया कि 10 दिसंबर को बेटा गोविंद (24) खेत का बैनामा कराने के लिए बैंक से रुपये निकालने गया था। उसी समय जहरखुरानी गिरोह के चुंगल में फंस गया। गिरोह के सदस्यों ने गोविंद से करीब आठ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद 50 किलोमीटर दूर कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के याकूबपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में फेंक गए। गोविंद का कानपुर (कल्याणपुर )के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। वह अभी भी कुछ बताने की हालत में नहीं है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दूसरी ओर थानेदार कृष्णलाल पटेल का कहना है कि घटनास्थल उनके क्षेत्र का नहीं है। रसूलाबाद में युवक बेहोश मिला है। परिवार को वहीं रिपोर्ट लिखानी चाहिए। वहीं पिता का कहना है कि बेटे ने तालग्राम के बैंक से रकम निकाली थी। इसके बाद वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें