फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में कोरोना कर्फ्यू का पालन नागरिक स्वयं नहीं कर रहे हैं। आपदा में अवसर ढूंढकर एक तरफ जहां सामानों की कालाबाजारी चल रही, वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट वाहनों से डग्गामारी की जा रही है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया था। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर शेष सभी दुकानें बंद करने के निर्देश थे। इसमें प्राइवेट वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था, परंतु नगर और देहात क्षेत्रों में चल रहे प्राइवेट वाहनों के कारण हो रही भीड़ से लोगों में भय है। प्राइवेट बसों और टेंपो से डग्गामारी की जा रही है। पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है।
नगर के पूर्वी बाईपास, तालग्राम तिराहा, सौरिख तिराहा, विशुनगढ़ रोड, पश्चिमी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा पर डग्गामार वाहन चल रहे हैं। इसी तरह नगर में इस समय जमकर कालाबाजारी चल रही है। पान मसाला, सिगरेट, शराब आदि अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ मेडिकल स्टोर भी प्रिंट रेट से ज्यादा दवाइयों के दाम वसूल रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि प्राइवेट वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। कुछ आवश्यक वस्तुओं के लिए छूट दी गई है। ऐसे वाहनों को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें