फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रामलला की चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति खोजने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अष्टधातु से निर्मित रामलला की मूर्ति चोरी होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। महंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मूर्ति बरामद करने के लिए छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी नवरंगपुर में गंगा नदी किनारे खरगापुर स्थित आश्रम में कई दशक पहले रामलला की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति स्थापित की गई थी। बुधवार की रात नौ किलोग्राम वजन की कीमती मूर्ति को चोरों ने पार कर दिया था। महंत हरिदास महराज ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने महंत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मूर्ति बरामद करने के लिए छानबीन शुरू की। एसआई धीरेंद्र सिंह ने आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें