फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ा, दो फरार

Wed, 04 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लूटपाट व नकदी छीन लेने वाले गिरोह के एक सदस्य को तमंचा और नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को कार्यालय में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली के उप निरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने सिपाही राम किशोर के साथ शातिर अपराधी प्रमोद उर्फ बुद्धा निवासी बान थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। वह अपने साथी अफसर पुत्र मेहंदीहसन निवासी ओंतो थाना दिबियापुर व पंडित दिलीप पुत्र बाबूराम निवासी ढकौवनपुरवा उर्फ भोपत थाना दिबियापुर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान प्रमोद को अमोलर तिराहे के पास दबोच लिया गया। दिलीप और अफसर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

एसपी के अनुसार गिरफ्तार प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह बैंकों से रुपये लेकर निकलने वाले लोगों का पीछा कर रुपये छीन लेता है। इसके अलावा राह चलते यात्रियों को तमंचा लगाकर नकदी व जेवरात भी लूट लेते हैं। एसपी के अनुसार धर्मा और हजारी गैंग की तरह इस गैंग के लोग भी लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मार देते हैं।
विज्ञापन


रूरा, दिबियापुर औरैया सहित अन्य जनपदों के कई कसबों में उक्त गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। खास बात यह है कि इस गिरोह के सदस्य अपने साथ पहनने के डबल कपड़े रखते हैं। लूटपाट करने के बाद वे कपड़े बदल लेते हैं। ताकि कोई देखकर पहचान न सके। इनके खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें