फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके अंदर मवेशी भरे मिले। चालक व हेल्पर भागने में सफल रहे। पुलिस गोवंशों को किसी गोशाला में छोड़ने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि एक कंटेनर में मवेशी तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक व एसएसआई सोबरन सिंह पुलिस फोर्स के साथ एक्सप्रेस वे पर वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रक लेकर भागा और कुछ दूरी पर कंटेनर छोड़ कर चालक हेल्पर भाग निकले। ट्रक के अंदर दर्जनों गोवंश भरे मिले।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया गोवंशों की गिनती नहीं हो पाई है। गोशाला में ट्रक से उतारने पर ही सही गिनती हो सकेगी। रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। चालक हेल्पर की जानकारी की जा रही है। उच्चाधिकारियों को मवेशी लदे कंटेनर के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें